कंधो में अकड़न(फ्रोजेन शोल्डर)
आप में से बहुत से लोगों ने कभी ना कभी कंधे और गर्दन की अकड़न अवश्य महसूस की होगी, जिन लोगों को ऐसी परेशानी हुई है उनको रोजाना के काम करने में काफी परेशानी होती हैं मेडिकल भाषा में इस प्रॉब्लम को फ्रोजन शोल्डर कहते हैं यह आखिर क्यों होता है इसे समझ ले तो इस परेशानी से निजात पाने में काफी मदद मिलेगी।
कंधे का दर्द और निदान
कंधा तीन हड्डियों से मिलकर बना होता है ह्यूमरस स्कैपुला और कॉलर बोन इन्हें एक छोटी बॉल कनेक्ट करती है, कंधे के आसपास का जो जोड़ होता है उनमें जो ऊतक होता है उनको सोल्डर कैप्सूल कहते हैं परेशानी यही से स्टार्ट होती है ।
कंधों की जकड़न के लक्षण
इस प्रॉब्लम में कंधे में धीरे-धीरे जकड़न महसूस होती है इसमें जो सोल्डर कैप्सूल होता है उस में अकड़न हो जाती है और वह बहुत मोटा हो जाता है जो पूरी गति में बाधा उत्पन्न करता है अधिकतर मामलों में इस से जल्दी छुटकारा मिल जाता है लेकिन कुछ मामलों में एक या 2 साल का समय भी लग सकता है।
![]() |
| shoulder pain symptom and treatment |
अधिकतर ऐसा होता है कि जब हम सो कर उठते हैं तू कंधों में जकड़न और दर्द महसूस होता है, यह जो दर्द है आमतौर पर कुछ देर में या थोड़ा मूवमेंट के बाद अपने आप ठीक हो जाता है लेकिन कई बार यह प्रॉब्लम लंबे समय तक परेशान करती है मेडिकल भाषा में इस दर्द को adhesive कैप्सूलाइटिस कहते हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार यह प्रॉब्लम 35 से 60 साल के एज वर्ग के लोगों को होती है शुगर थायराइड और हर्ट रिलेटेड प्रॉब्लम से पीड़ित लोगों में इसके मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं फ्रोजन शोल्डर की प्रॉब्लम में कंधों से लेकर नेक तक धीरे-धीरे दर्द महसूस होता है जो बाद में बढ़ता चला जाता है थोड़े समय के बाद यह आपके पूरे कंधे में परेशानी उत्पन्न कर सकता है बहुत सी बार तू यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि बाजू को ऊपर उठाने में भी समस्या होती है और दिल्ली के काम करने में परेशानी होने लगती है इस प्रॉब्लम में अगर सही समय पर इलाज न कराया जाए तो मरीज की परेशानी बढ़ सकती है।
कंधे की जकड़न के उपाय
कंधों की जकड़न का निदान करने के लिए फिजिकल परीक्षण और इमेजिंग का यूज किया जाता है इसकी वजह थायराइड शुगर कंधे की चोट आदि भी हो सकती है दर्द से निजात पाने और कंधों की एक्टिविटी ठीक करने के लिए फिजियोथैरेपी बहुत कारगर साबित होती है ।
कंधों की जकड़न का ट्रीटमेंट
आमतौर पर वैसे तो लोग फ्रोजन शोल्डर पेन से राहत पाने के लिए दर्द निवारक दवाइयां लेते हैं मगर इसमें दर्द निवारक दवाइयां लेना दूसरी कई तरह की प्रॉब्लम्स को बढ़ा सकता है इसलिए इस प्रॉब्लम में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट को काफी हद तक काफी अच्छा माना जाता है इन घरेलू उपायों से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं।
सेंधा नमक और अजवाइन का प्रयोग
सेंधा नमक और अजवाइन को फ्रोजन शोल्डर कट ट्रीटमेंट करने में काफी असर दायक माना जाता है दरअसल अजवाइन में थाइमोल की क्वांटिटी ज्यादा होती है जो दर्द में राहत दिलाने में हेल्प करती है सेंधा नमक में मौजूद तत्व भी दर्द को कम करने के लिए असरकारक है फ्रोजन शोल्डर में आप सूती कपड़े में सेंधा नमक और अजवाइन डालें और इसे बांधकर एक पोटली बना लें इस पोटली को तवे पर गर्म कर उस जगह पर लगाए और सीख करें जहां पर कंधों में जकड़न है इससे काफी राहत मिलेगी ।
इसके अलावा इस समस्या से निजात पाने के लिए अश्वगंधा ,शॉर्ट, मेथी दाना और सल्लकी का प्रयोग किया जा सकता है यह सभी चीजें दर्द और जकड़न से राहत पाने में काफी असरकारक है इन जड़ी-बूटियों में पाए जाने वाले तत्व अकड़न और दर्द से राहत दिलाते हैं और फ्रोजन शोल्डर के ट्रीटमेंट में काफी असरकारक है इसके लिए सौ ग्राम अश्वगंधा,10 ग्राम शॉट,60 ग्राम शल्लकी और 20 ग्राम मेथी दाना एक साथ ले और 3 से 5 ग्राम सुबह शाम गर्म दूध से सेवन करें इससे कंधे में दर्द और जकड़न से काफी निजात मिलेगी ।
एक्सरसाइज जरूर करें
कंधों की अकड़न में एक्सरसाइज बहुत असरकारक साबित होती है इसके लिए धीरे-धीरे कंधों को घुमाएं दीवार से लग कर खड़े हो जाए और कंधों से दीवार पर दबाव डालें ऐसा तीन से चार बार करें कमर से 90 डिग्री पर झुक जाए और बाहों को नीचे लटका दें बिल्कुल ढीला छोड़े और बाएं से दाएं और दाएं से बाएं घड़ी के पेंडुलम के सामान बार-बार चलाएं इससे इस परेशानी से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी ।
आज के इस आर्टिकल में जो भी हमने आपको जानकारी बताई है वह सिर्फ सामान्य जानकारी है और जागरूकता के लिए उपचार या स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञ की मदद ले।
अगर आज का ये आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो सोशल साइट्स पर भी जरूर शेयर कीजियेगा ताकि और लोगो की भी मदद हो सके।


0 टिप्पणियाँ