Common Ear Problems and Solutions
कानों में खुजली होना एक आम बात है हर किसी को कभी न कभी कान में खुजली होती ही है मगर कुछ लोग लगातार कान साफ करने की कोशिश करते हैं कई लोग तो खाली बैठे हैं तो कान में कुछ डालकर खुजली करते रहते हैं कुछ लोग रहा चलते काम साफ करने वालों की मदद भी लेते हैं इसके कई नुकसान हो सकते हैं । इससे न केवल कान के पदों को नुकसान पहुंच सकता है बल्कि कई अन्य संभावित खतरे भी पैदा हो सकते हैं अपने कान साफ करने के लिए लोग कई अनोखी चीजों का इस्तेमाल करते हैं इनमें से कुछ तो बहुत खतरनाक होती है लोग रोई लपेटी तीली बालों में लगाने वाली पिन चिमटी कलम या पेंसिल स्ट्रा घर या वाहन की चाबी आदि का इस्तेमाल करते हैं ।
Ear itchy and dry
कान का मैल
कान की कोशिकाएं के कैरूमन का निर्माण करती है जिसे आम भाषा में कान की मैल कहा जाता है कुछ लोगों में है दूसरे की मुकाबले अधिक बनती है कान में जमी मैल कुछ हद तक सुनने की क्षमता को कम कर देती है साथ ही इसमें दर्द भी होता है ऐसे में डॉक्टर की मदद लेने की बजाय अधिकतर लोग रुई लपेटी तीली से यह मेल हटाने का प्रयास करते हैं मगर इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है ।
कान के पर्दे को नुकसान
कान का पर्दा बहुत संवेदनशील होता है और तिल्ली या दूसरी चीजों के मामूली दबाव से भी वह छतिग्रस्त हो सकता है यह दर्द इतना भयानक होता है कि व्यक्ति को खाने-पीने में भी तकलीफ होती है कान के पर्दे में सुराख हो जाए तो वह धीरे-धीरे ठीक हो जाता है लेकिन सुनने की क्षमता को सामान्य स्तर पर पहुंचने में समय लगता है ।
सावधानी
सवाल यह उठता है कि क्या हमें अपने काम साफ करने की जरूरत होती है इसका जवाब होता है हां और ना दोनों कान के बाहरी हिस्से को कभी-कभी साफ किया जाना चाहिए यह काम आप थोड़े से साबुन पानी और तौलिए से कर सकते हैं अक्सर लोग शरीर की सफाई तो भली-भांति कर लेते हैं लेकिन कान की सफाई करना भूल जाते हैं मगर कान की बाहरी और भीतरी परत का साफ होना बेहद जरूरी है कुछ तरीकों से आप अपने कान को न केवल साफ रख सकते हैं बल्कि उन्हें स्वस्थ भी रख सकते हैं ।
कान के बाहरी परत की सफाई
कान को साफ रखने के लिए जरूरी बाहर की परत को साफ करना है अक्सर लोग कान का मैल निकालते वक्त बाहरी परत को साफ करना भूल जाते हैं जबकि बाहरी परस्पर कई ऐसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो कान के पर दो पर नेगेटिव इफेक्ट डालते हैं ऐसे में आप नहाने के बाद अपने कान को तौलिए या किसी कपड़े से साफ कर सकते हैं ऐसे में तेज धार वाली चीजों का इस्तेमाल करने से बचें ।
यह करने से बचें
कुछ लोग कान की सफाई के लिए बाजार में मिलने वाली रुई लपेटी तिल्ली का यूज़ करते हैं मगर यह भी कानों के लिए हानिकारक हो सकता है इसलिए कि ऐसी तिल्ली कानों के अंदर डालते हैं तो वह काफी अंदर तक जा सकती है वह कान के पदों को नुकसान पहुंचा सकती है वही ऐसी सिलिकॉन के बाहर के हानिकारक बैक्टीरिया को कान के अंदर तक ले जा सकती है इसलिए बाजार में मिलने वाली रुई लपेटी तीली का इस्तेमाल करने से बचें।
लाउड म्यूजिक सुनना
कुछ लोगों को आदत होती है कि वे लाउड साउंड में म्यूजिक सुनते हैं लेकिन इसके कारण न केवल उनके कानों के परदे प्रभावित हो सकते हैं बल्कि यह मानसिक तौर पर भी बीमार कर सकता है तेज आवाज में गाने सुनने से व्यक्ति को मानसिक उलझन पैदा हो सकती है ऐसे में तेज आवाज में गाने सुनने से बचना चाहिए इसका कान के पर्दे पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ता है ।
कान में खुशबूदार पदार्थ का इस्तेमाल
कुछ लोग शरीर की बदबू दूर करने के लिए कान में खुशबूदार पदार्थ का इस्तेमाल करते हैं कई लोग मेल हटाने के लिए कानों में तेल भी डालते हैं ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल से बचना चाहिए इनमें रसायन मौजूद होते हैं जो कान के पदों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं ऐसे में काम पर किसी भी प्रकार के तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए ।
आज के इस आर्टिकल में जो भी हमने आपको जानकारी बताई है वह सिर्फ सामान्य जानकारी है और सिर्फ अवेयरनेस के लिए है उपचार या स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए डॉक्टर या विशेषज्ञों की मदद ले ।

0 टिप्पणियाँ